Breaking News

हिन्दू महासभा अध्यक्ष हत्याकांड :तीन शादियां कर चुके रणजीत बच्चन दुष्कर्म के भी आरोपी रहे

रणजीत बच्चन फाइल फोटो

@शब्द दूत ब्यूरो

लखनऊ। बिग बी यानी अमिताभ बच्चन के फैन थे विश्व हिंदू महासभा के अध्यक्ष रणजीत बच्चन। उन्होंने  तीन शादियां की थी। रणजीत ने पहली शादी स्मृति से काफी पहले परिवार के लोगों के कहने पर की थी। बाद में पहली पत्नी से नाता तोड़ लिया। उसके बाद तो रणजीत बच्चन ने दो और शादियां अलग अलग वक्त पर की। वर्ष 2002 से 2009 के बीच साइकिल यात्रा के दौरान उनके साथ रहीं कुशीनगर की कालिंदी शर्मा से दूसरी शादी की। अभी कुछ पूर्व लखनऊ में एक अधिकारी की बेटी निर्मला श्रीवास्तव से तीसरी शादी रचा ली। इस शादी को लेकर उनकी दूसरी पत्नी शुरू में कालिंदी शर्मा और निर्मला श्रीवास्तव के बीच काफी विवाद हुआ था। हालांकि बाद में दोनों के बीच सहमति बन गई और साथ रहने लगीं।

यह जानकारी गोरखपुर पुलिस अहिरौली स्थित उनके पैतृक आवास पहुंच कर  जुटाई। पुलिस के अनुसार रणजीत बच्चन ने तीन शादियां की थीं। एक पत्नी ने रणजीत के खिलाफ गोरखपुर के महिला थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया था। इसके अलावा शाहपुर थानाक्षेत्र में असुरन की रहने वाली एक अन्य महिला ने भी दुष्कर्म, छेड़खानी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। दोनों मुकदमे दर्ज होने के बाद पुलिस ने उसके कथिक वृद्धाश्रम का बोर्ड भी उखाड़ दिया था।

विश्व हिंदू महासभा के अध्यक्ष रणजीत बच्चन भारतेंदु नाट्य एकेडमी ग्रेडेड आर्टिस्ट 2010 से एवं आल इंडिया दूरदर्शन ड्रामा आर्टिस्ट वर्ष 2000 से थे। वर्तमान में गुलरहिया के टोला पतरका में निवास करते थे। लगभग 18 वर्ष सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रहे। भारत, भूटान साइकिल यात्रा में दल नायक रहे। उनका नाम लिम्का बुक आफ रिकार्ड में दर्ज हुआ। उन्होंने भारतीय सोशल वेलफेयर फाउंडेशन गोरखपुर की स्थापना की थी।

रणजीत बच्चन समाजवादी पार्टी के करीबी थे। वह समाजवादी पार्टी के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करवाते थे। 2002 में सामाजवादी पार्टी द्वारा निकाली गयी साइकिल यात्रा में भी इन्होंने हिस्सा लिया था। यहाँ तक कि अखिलेश सरकार में रणजीत को सरकारी ओसीआर बिल्डिंग में फ्लैट आवंटित हुआ था। 

गोरखपुर में रणजीत के निकट संबंधियों से विवाद के बाद एक एफआईआर में भी इनका नाम जुड़ा हुआ था। अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रणजीत लग्जरी गाड़ियों का शौक रखता था। रणजीत ने पहली पत्नी से विवाद के बाद रिश्ते को खत्म कर दूसरी महिला कालिन्दी से शादी की थी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

ओपीनियन से बेफिक्र है भाजपा@बिना जनादेश के सरकार बनाने की कला पर वरिष्ठ पत्रकार राकेश अचल का नजरिया

🔊 Listen to this कर्नाटक विधानसभा चुनाव कोई तारीखों की घोषणा के साथ ही अटकलों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *