मराठी भाषा में राज्यपाल पद की शपथ ली उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी ने
September 6, 2019239 Views
मुंबई। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने महाराष्ट्र के राज्यपाल पद की शपथ ली। खास बात यह रही कि श्री कोश्यारी ने मराठी भाषा में शपथ ग्रहण की। इस मौके पर उत्तराखंड के तमाम लोग भी मौजूद थे।
नव नियुक्त राज्यपाल श्री कोश्यारी को बॉम्बे हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश प्रदीप नंदराजोग ने राजभवन में आयोजित एक समारोह में कोश्यारी को पद की शपथ दिलाई।कोश्यारी महाराष्ट्र के 19 वें राज्यपाल हैं। शपथ ग्रहण के बाद कोश्यारी ने शिक्षक दिवस की बधाई भी दी।महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राज्य के कई मंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति समारोह में मौजूद थे। कोश्यारी सी विद्यासागर राव का स्थान लेंगे, जो 2014 से राज्य के राज्यपाल थे।