Breaking News

नैनीताल में पार्किंग की समस्या का निदान प्राथमिकता होगी डीएम

नैनीताल के नये डीएम कार्यभार ग्रहण करते

नैनीताल।  राज्य गठन के बाद जिले के 17वे जिलाधिकारी के रूप में शासन से स्थानान्तरित होेकर आए  सविन बंसल ने जिलाधिकारी  विनोद कुमार सुमन से विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। श्री बंसल ने सर्वप्रथम कोषागार पहुॅचकर चार्ज लिया, इसके उपरान्त कलैक्ट्रेट के विभिन्न पटलों का मुआयना किया तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों से मुलाकात भी की।
कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त आयोजित प्रथम प्रेस वार्ता में जिलाधिकारी  बंसल ने कहा कि नैनीताल सहित जिले में पार्किंग व सुलभ यातायात व्यवस्था करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। नैनीताल में मैट्रोपोल, चारखेत, कैलाखान में पार्किंग की डीपीआर बना कर शासन को भेजा जायेगा। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस महकमें के अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्था सुधारी जायेगी। उन्होंने कहा कि बलियानाला भूस्खलन की समस्या का भी समाधान किया जायेगा। बलियानाला में जापानी संस्था जायका द्वारा सर्वे का कार्य चल रहा है। जल्दी ही डीपीआर बना कर शासन से बजट अवमुक्त करा कर इस समस्या का समाधान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि भूस्खलन क्षेत्र में खतरे की जद में आये भवनों से जन सुरक्षा की दृष्टि से लोगों को हटाया जायेगा। साथ ही उनके विस्थापन की व्यवस्था भी की जायेगी। उन्होंने कहा कि पार्किंग के लिए नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में भी स्थान चिन्हित किये जायेंगे। नैनीताल सहित जिले में आवारा कुत्तों व बंदरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि जिला व तहसील कार्यालयों में आने वाले फरियादियों की समस्या के समाधान के लिए जल्द ही एक पोर्टल बनाया जायेगा। जिस के माध्यम से उनकी समस्याओं का समाधान किया जायेगा। पोर्टल के माध्यम से फरियादियों को अपडेट सूचना उपलब्ध कराई जायेगी। उन्होंने कहा की पहाड़ों में खेती से रोजगार के साधन बढ़े इसके लिए पारंपरिक फसलों के उत्पादन पर खास फोकस किया जायेगा। उन्होंने कहा की वह स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर भी गंभीर है, जो अस्पताल महज रैफर सैंटर बन गये है, उनकी मानटेरिंग भी की जायेगी। सभी विवरण तलब किये जायेंगे कि मरीज को किन वजहों से रैफर किया गया। मानसून को देखते हुए आपदा से संबंधित बैठकें लगातार की जायेंगी, साथ ही माॅक ड्रिल की जायेगी।
बाद में  जिलाधिकारी   ने जिले के आला अधिकारियों की संक्षिप्त बैठक ली तथा उप जिलाधिकारियों से दो तरफा संवाद करते हुए जिले के हर परगने की समस्याओं का संज्ञान लिया। उन्होंने उप जिलाधिकारियों से कहा कि वह अपने क्षेत्र के विद्यालयों, स्वास्थ्य केन्द्रो का व्यापक निरीक्षण करें, इसके साथ ही दैवीय आपदा के लिए अभी से पूरी तैयारी करते हुए रेस्क्यू में प्रयोग होने वाले उपकरणों का पूर्वाभ्यास राजस्व कर्मियों से अवश्य करा लें। उन्होंने कहा कि सभी उप जिलाधिकारी अपने क्षेत्र के दुर्गम स्थानों का चयन बहुद्देशीय शिविरों एवं जन मिलन कार्यक्रमों के लिए कर लें। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही जनपद में आयोजित होने वाले शिविरों में प्रतिभाग करेंगे तथा रात्रि विश्राम भी सम्बन्धित गाॅव या क्षेत्रों में करेंगे। श्री बंसल ने कहा कि जन समस्याओं के निस्तारण हेतु जल्द ही जिले का पोर्टल लाॅच किया जाएगा। पंजीकृत होने वाली शिकायतों की पोर्टल के माध्यम से मोनीटरिंग की जाएगी। उन्होंने उप जिलाधिकारियों से कहा कि वह अपना अधिकाॅश समय जनता के बीच व्यतीत करें, समस्याओं का चिन्हीकरण करते हुए उनका निदान करें, इसके साथ ही राजस्व वसूली एवं वादो के निस्तारण को भी अपनी प्राथमिकता में शामिल करें। अपनी स्पष्ट मंशा बताते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी अधिकारी बिना अनुमति के जिले से बाहर नहीं जायेंगे तथा अपना मोबाईल निरन्तर खुला रखेंगे ताकि संवादहीनता की स्थिति पैदा न हो।
मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार ने बुके देकर जिलाधिकारी श्री बंसल का स्वागत किया तथा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रशासन कैलाश टोलिया, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सुरेन्द्र सिंह जंगपांगी, मुख्य कोषाधिकारी अनीता आर्य, कोषाधिकारी मामूर जहाॅ, सहायक कोषाधिकारी भूपेन्द्र सिंह बिष्ट, व्यक्तिक अधिकारी कवीन्द्र पाण्डे, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, उप जिलाधिकारी विवेक राॅय, गौरव चिटवाल, विजयनाथ शुक्ल, जिला आबकारी अधिकारी राजीव चैहान, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चन्द्र त्रिपाठी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी ललित मोहन जोशी, उप निदेशक सूचना योगेश मिश्रा, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी भास्कर कुनियाल उपस्थित थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

अमेरिका में राहुल और मोदी को तवज्जो@राकेश अचल

🔊 Listen to this भारत के नेता सचमुच महान हैं। वे सात समंदर पार जाकर …