Breaking News

झारखंड ब्रेकिंग : भाजपा सत्ता से बाहर, कांग्रेस जेएमएम स्पष्ट बहुमत की ओर

लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा पांचवें राज्य में सत्ता गंवाने जा रही है।  आज चल रही झारखंड विधानसभा  की 81चुनाव की मतगणना में भाजपा सत्ता की दौड़ से बाहर दिख रही है। हालांकि सबसे बड़ी पार्टी अभी भी वहां भाजपा ही है। 81 सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे फिलहाल यही बता रहे हैं। वोटों की गिनती जारी है और रुझानों में जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन को बहुमत हासिल होता दिख रहा है। वहीं सत्ताधारी बीजेपी अब पिछड़ती नजर आ रही है।

ऐसे में आजसू जेवीएम जैसे छोटे दल किसके साथ जाएंगे, यह देखना दिलचस्प होगा। झारखंड में 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में मतदान हुआ था। बीजेपी जहां एक बार फिर सत्ता पर काबिज होने की उम्मीद कर रही है तो वहीं कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा और राष्ट्रीय जनता दल गठबंधन की नजर सत्ता पर दोबारा वापसी की है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

एक्सक्लूसिव:बार बार बर्फबारी से केदारनाथ धाम मार्ग हो रहा बाधित,विषम परिस्थितियों में काम कर रहे विभागीय कर्मचारी,एक माह से भी कम समय है यात्रा शुरू होने में, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (24 मार्च 2023) रूद्रप्रयाग। ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *