Breaking News

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में उपराज्यपाल नियुक्त , सत्यपाल मलिक गोवा भेजे गए

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में नये उपराज्यपाल नियुक्त किए गये हैं। सत्यपाल मलिक को अब गोवा का राज्यपाल बनाया गया है।  पूर्व आईएएस अधिकारी गिरीश चंद्र मुर्मू जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल बनाये गये हैं। 
 
 दूसरे केन्द्र शासित प्रदेश लद्दाख में राधाकृष्ण माथुर को  उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। बता दें कि ये दोनों केंद्र शासित प्रदेश 31 अक्टूबर को अस्तित्व में आएंगे। नए जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर गिरीश चंद्र मुर्मू वर्तमान में वित्त मंत्रालय में व्यय सचिव के पद पर हैं और 1985 बैच के गुजरात कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। वह नरेंद्र मोदी के प्रमुख सचिव थे जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

ओपीनियन से बेफिक्र है भाजपा@बिना जनादेश के सरकार बनाने की कला पर वरिष्ठ पत्रकार राकेश अचल का नजरिया

🔊 Listen to this कर्नाटक विधानसभा चुनाव कोई तारीखों की घोषणा के साथ ही अटकलों …