Breaking News

काशीपुर में होली की धूम :”ओ राजा जी चंदन किवड़िया खोलो,अकेले डर लागे” महिला होल्यार जमकर होली गीतों पर नाची

@शब्द दूत ब्यूरो 

काशीपुर । उत्तराखंड के कुमाऊं में होली की धूम मची हुई है। विशेषकर कुमाऊं क्षेत्र की महिलाओं और पुरुषों द्वारा खडी व बैठकी होली का दौर चल रहा है। इसी क्रम में आज यहाँ चामुंडा बिहार में डा गिरीश चन्द्र तिवारी के निवास पर महिलाओं की होली गायन बैठक हुई।

“ओ राजा जी चंदन किवड़िया खोलो,अकेले डर लागे धीरे धीरे, फागुन झड़ी लागे धीरे धीरे ” सरीखे गीतों पर महिला होल्यार जम कर नाचीं। “मेरो रंगीलो देवर घर ऐ रौ छो” और पारंपरिक होली गीत जैसे आज होली खेलूंगी कान्हा के संग, जल भरने चली दोनों बहना, रंग में होली कैसे खेलूं सांवरियां के संग आदि पर नृत्य प्रस्तुत किया।

इस दौरान परंपरागत तौर पर बनने वाले चटनी युक्त आलू के गुटकों का भी अपना अलग आकर्षण रहा। इस मौके पर महिलाओं ने बाजों-गाजों के साथ सिद्धि को दाता बिघ्न विनाशन से शुरू कर आगे आज बिरज में होली रे रसिया, रंग डारि दियो हो अलबेलिन में, अम्बा के भवन विराजे होली सहित अनेकानेक होली गीत गाये गए।

महिलाओं की इस होली बैठक में डॉ गीतांजलि तिवारी, श्रीमती निर्मला तिवारी, भावना तिवारी, माया जीना, निर्मला जीना, बीना शर्मा, गीता जोशी, नीमा जोशी, पुष्पा रौतेला, तुलस शशर्मा, कृष्णा उनियाल, कविता जोशी, मधु सिंह, भावना खनुलिया, शशि बाला, गरिमा कौल,  अलका गर्ग तथा कमला बिष्ट समेत अनेक महिलायें शामिल थी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

एक्सक्लूसिव:बार बार बर्फबारी से केदारनाथ धाम मार्ग हो रहा बाधित,विषम परिस्थितियों में काम कर रहे विभागीय कर्मचारी,एक माह से भी कम समय है यात्रा शुरू होने में, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (24 मार्च 2023) रूद्रप्रयाग। ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *