Breaking News

उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें एक बार फिर अफवाह साबित होंगी :मनीष वर्मा

देहरादून । राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने मीडिया की उपज बताया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का कहना है कि वह केन्द्रीय नेताओं से मुलाकात के लिये दिल्ली आये हैं। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि कहीं कोई परिवर्तन नहीं हो रहा है। मुख्यमंत्री सामान्य दौरे पर दिल्ली गये हैं। 

उधर आज जैसे ही मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत दिल्ली के लिए रवाना हुए वैसे ही एक बार फिर राज्य की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। दावा किया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के विरोध में तमाम विधायक भी दिल्ली पहुंचे हैं। 

उधर पूर्व राज्यमंत्री व भाजपा नेता मनीष वर्मा ने भी कहा कि पांच राज्यों में चल रही चुनाव प्रक्रिया के दौरान उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन की कोई संभावना नहीं नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि बेदाग मुख्यमंत्री के रूप में त्रिवेन्द्र सिंह रावत की छवि रही है। ऐसे में कुछ विरोधी जरूर अफवाहें उड़ाने की राजनीति कर उत्तराखंड की भाजपा सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं। 

बहरहाल राज्य की राजनीति को लेकर इस समय प्रदेश में उथल-पुथल मची हुई है। अगले एक दो दिन में अनिश्चितताओं के बादल छंट जायेंगे। 

बता दें कि त्रिवेन्द्र सिंह रावत के कार्यकाल में कई बार नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें चली हैं। और हर बार वह अटकलें ही बनकर रह गई। भाजपा नेता मनीष वर्मा कहते हैं कि इस बार भी अटकलें ही साबित होंगी।

विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

लोकसभा चुनाव का मतदान शुरू लोगों में भारी उत्साह

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (19 अप्रैल 2024) जसपुर: लोकतंत्र के महापर्व में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-