Breaking News

काशीपुर :70 साल में जो नहीं हुआ वह भाजपा ने कुछ ही वर्षों में कर दिखाया, कांग्रेस नेता मनोज जोशी बोले

काशीपुर। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज जोशी एडवोकेट ने देश में महंगाई को लेकर केन्द्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर की मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि जो 70 साल में नहीं हुआ, वह भाजपा ने एक साल में कर दिखाया।

 यहाँ जारी एक बयान में मनोज जोशी ने  कहा कि भाजपा सरकार में पेट्रोल-डीजल व खाद्य पदार्थों के दाम बेतहाशा बढ़ जाने से जनता बुरी तरह परेशान है। मोदी सरकार में मंहगाई के सारे रिकार्ड टूट चुके हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर महंगाई कम करने के नाम पर वोट लेने के बाद जनता को क्यों महंगाई की आग में जला रही है भाजपा? जो महंगाई 70 सालों में भी नहीं आई, उसे भाजपा सरकार ने साल भर में कर डाला।

कांग्रेसी नेता ने कहा कि ”विकास के नाम पर विनाश का तांडव मचाने वालों ने जनता को महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार की आग में झोंक दिया है। अब जनता भाजपा को हमेशा के लिए छुट्टी देने के लिए तैयार बैठी है। आगामी विधानसभा चुनाव के उपरांत उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने का दम भरते हुए एडवोकेट मनोज जोशी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने जनता को गुमराह करने के सिवाय कुछ नहीं किया।

मंहगाई व भ्रष्टाचार के मुद्दे पर राज्य सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी को काबू करने में भी राज्य की भाजपा सरकार पूरी तरह विफल रही। इस महामारी में मिले दर्द से पीड़ित जनता भाजपा को कभी माफ नहीं करेगी।

भाजपा के स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी एडवोकेट मनोज जोशी ने निशाने पर लेते हुए कहा कि व्यापारिक वर्ग एवं आम जनता कोरोना के दर्द से छटपटाते रहे लेकिन किसी ने उनकी अपील अपनी सरकार तक पहुंचाना जरूरी नहीं समझा। कांग्रेसी नेता ने कहा कि इससे इतर समाज के प्रत्येक वर्ग के दु:ख-दर्द का संज्ञान लेते हुए कांग्रेस का हर कार्यकर्ता उनके साथ रहा और आगे भी रहेगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

केदारनाथ विधान सभा की दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों की 07 पोलिंग पार्टियां हुईं रवाना

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (17 अप्रैल 2024) रूद्रप्रयाग: जनपद रुद्रप्रयाग में 19 …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-