Breaking News

अंग्रेजों के देश में सबसे अमीर शख्स हैं ये भारतीय, जानिए और कौन भारतीय शामिल हैं इस लिस्ट में

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (22 मई, 2022)

ब्रिटेन के पास भारत से पहुंचा सिर्फ कोहिनूर हीरा नहीं है, बल्कि यहां से जाकर वहां बसे कारोबारी भी ब्रिटेन और वहां की अर्थव्यवस्था के लिए हीरे की तरह बेशकीमती साबित हुए। इन्हीं में से कई ने तो अपनी सफलता का परचम ऐसा लहराया कि अब ब्रिटेन का सबसे अमीर शख्स भी एक भारतीय है।

ब्रिटेन के मशहूर दि संडे टाइम्स ने 2022 के लिए ब्रिटेन के सबसे अमीर लोगों एक लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट के हिसाब से ब्रिटेन में सबसे धनी व्यक्ति श्री चंद और गोपीचंद हिंदुजा एवं परिवार है। पिछले साल इस लिस्ट में वह तीसरे स्थान पर थे।

उनकी कुल संपत्ति 28.47 अरब पाउंड (करीब 2757.85 अरब रुपये) है। हिंदुजा परिवार कई तरह के कारोबार करता है और कमर्शियल व्हीकल बनाने वाली अशोक लेलैंड उनके समूह की फ्लैगशिप कंपनी है।

इस लिस्ट में डाईसन कंपनी के फाउंडर सर जेम्स डाईसन और उनका परिवार दूसरे नंबर पर हैं। उनकी संपत्ति 23 अरब पाउंड है। प्रॉपर्टी का बिजनेस करने वाले डेविड और साइमन रेबेन के परिवार की संपत्ति 22.26 अरब रुपये है। पिछले साल पहले नंबर पर रहने वाले सर लियोनार्ड ब्लेवैतनिक अब खिसककर चौथे स्थान पर आ गए हैं। उनकी संपत्ति 20 अरब यूरो है।

दुनिया के स्टील किंग माने जाने वाले आर्सेलर मित्तल के प्रमुख लक्ष्मी मित्तल इस लिस्ट में छठे स्थान पर हैं। वहीं भारतीय मूल के वह दूसरे सबसे अमीर ब्रिटिश हैं। उनकी संपत्ति 17 अरब पाउंड (करीब 1646.77 अरब रुपये) है। इस लिस्ट में एक और भारतीय शख्स वेदांता ग्रुप के प्रमुख अनिल अग्रवाल भी शामिल हैं। उनकी संपत्ति 9.2 अरब पाउंड (करीब 891.19 अरब रुपये) है। वह लिस्ट में 16वें नंबर पर हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

ड्रैगन का प्लान…क्या है एटम से भी छोटा कण न्यूट्रिनो, जिसके लिए पानी की तरह पैसा बहा रहा चीन?

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (17 मार्च 2024) चीन अकसर अपने लैब एक्सपेरिमेंट …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-