Breaking News

काशीपुर :राष्ट्रीय एथलीट व पूर्व डीएसपी जुयाल को खेल संघ ने किया सम्मानित

काशीपुर ।  राष्ट्रपति द्वारा पुलिस सेवा पदक से सम्मानित पूर्व राष्ट्रीय एथलीट, सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक  डी. पी. जुयाल  को जिला एथलेटिक्स संघ उधम सिंह नगर, जिला पॉवर लिफ्टिंग संघ, जिला बास्केटबॉल संघ ने उनके निवास स्थान प्रकाश रेसीडेंसी काशीपुर जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड पर जाकर शाल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष उधम सिंह नगर के संरक्षक पूर्व कोतवाल  विजय सिंह चौधरी , अंतर्राष्ट्रीय पावरलिफ्टर एशियन मेडलिस्ट  राजीव चौधरी , अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी  जगदीश यादव , पूर्व राष्ट्रीय वेटलिफ्टर  हरीश त्रिपाठी , जिला बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष  सुरेंद्र पाल , साई के एथलेटिक्स कोच  चंदन सिंह नेगी ,जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष अनिल सारस्वत, उपाध्यक्ष सरफराज चौधरी  संयुक्त सचिव  मोहम्मद रफी  कोषाध्यक्ष अरविंद वर्मा , राष्ट्रीय पावरलिफ्टर वीर जोत सिंह के द्वारा सम्मानित किया गया।

खेल संघ की ओर से इस अवसर पर श्री जुयाल के सम्मान में कहा कि संघ खेल एवं पुलिस सेवा की उपलब्धियों पर आपको सम्मानित करते हुए गर्व का अनुभव कर रहा है।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

तो कांग्रेस का हाथ छोड़ने के बाद अब दीपक बनाएंगे ‘तिवारी कांग्रेस’

🔊 Listen to this हल्द्वानी: कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता के पद से इस्तीफा देने के बाद …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-