Breaking News

प्राचीन कब्रिस्तान उगल रहा दुनिया का सबसे पुराना सोना, 294 कब्रों से मिल चुकी हैं 3000 सोने के जूलरी

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (19 मई, 2022)

दुनिया के सबसे पुराने सोने के आभूषण वर्ना नेक्रोपोलिस में पाए गए हैं। काला सागर के बुल्गेरियाई तट पर स्थित यह साइट 4560-4450 ईसा पूर्व की है। वर्ना नेक्रोपोलिस को अंतरराष्ट्रीय रूप से दुनिया के प्रमुख प्रागैतिहासिक स्थलों में गिना जाता है। यह वर्ना के पश्चिमी औद्योगिक इलाके में स्थित एक विशालकाय साइट है। यह जगह 6000-6500 साल पहले मौजूद ताम्रपाषाण वर्ना संस्कृति के समय का है।

यह साइट अपने आप में इतिहास के एक बड़े हिस्से को दफन किए हुए है। अब तक यहां 294 कब्रों की खोज की जा चुकी है जिसमें से लगभग 3000 सोने की कलाकृतियां मिली हैं। बुल्गारिया के पुरातत्वविभाग ने अपनी रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी। पुरातत्वविदों ने कई कब्रें की खुदाई की लेकिन इनमें एक कब्र सबसे अलग थी। कब्र नंबर 43 से पुरातत्वविदों को जो अवशेष मिले वे किसी शासक या नेता के प्रतीत हो रहे थे।

वर्ना में छिपे सोने के खजाने की खोज 1972 में साइट पर एक फैक्ट्री के निर्माण के दौरान अचानक हुई थी। 22 साल के रेचो मारिनोव इस स्थल पर खुदाई कार्यों का संचालन कर रहे थे। उन्हें कई सोने के आभूषण मिले जिन्हें वह एक डिब्बे में बंद करके घर ले गए। कुछ दिनों बाद मारिनोव ने उन आभूषणों को स्थानीय पुरातत्वविदों को दिखाया और उन्हें इस बारे में सूचित किया। इसके बाद से नेक्रोपोलिस में करीब 294 ताम्रपाषाण कब्रों को खोजा जा चुका है।

रेडियोकार्बन डेटिंग के इस्तेमाल से पता चला है कि ताम्रयुग की कब्रें 4,560-4,450 ईसा पूर्व की हैं। नेक्रोपोलिस की खोजों से संकेत मिलता है कि वर्ना संस्कृति का दूरस्थ काला सागर और भूमध्यसागरीय क्षेत्रों के साथ व्यापारिक संबंध थे और संभवतः प्रोवादिया-सोलनित्सटा नमक की खान से नमक का निर्यात किया जाता था। कई कब्रों की खोज में सोने का कलाकृतियों का खजाना मिला है जिसके आधार पर पुरातत्वविदों का मानना है कि शुरुआती ताम्रयुग में बाल्कन प्रायद्वीप (दक्षिणपूर्व यूरोप) एक शाही संस्थान का प्रतीक था।

वर्ना के सोने के खजाने में 3000 से अधिक सोने की कलाकृतियां शामिल हैं जिनका कुल वजन 6.5 किग्रा है। कब्र नंबर 43 की खोज 1974 में वर्ना नेक्रोपोलिस के मध्य भाग में हुई थी। कब्र में मिले अवशेष 40 से 45 आयु वर्ग के एक पुरुष के थे जिसकी लंबाई 5 फीट 6-8 इंच थी। इस कब्र से 1.5 किग्रा से अधिक सोने के आभूषण पाए गए। यही कारण है कि पुरातत्वविदों का मानना है कि इस कब्र में दफनाया गया व्यक्ति अपने समुदाय का प्रमुख था, संभवतः शासक, राजा या पुजारी।

इसके अलावा साइट पर एक और कब्र नंबर 36 में पुरातत्वविदों को सोने की 850 चीजें मिलीं जिसमें ताज, झुमके, हार, बेल्ट, ब्रेसलेट जैसी कई चीजें शामिल थीं। इसी तरह के ‘शाही’ अवशेष कब्र नंबर 1, 4 और 5 में भी पाए गए। माना जा रहा है कि ये कब्रें शाही परिवार के सदस्यों की रही होंगी। नेक्रोपोलिस के अनुमानित क्षेत्र के करीब 30 फीसदी हिस्से की खुदाई अभी बाकी है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री वोंग ने किया समलैंगिक विवाह, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (17 मार्च 2024) ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-