Breaking News

खास खबर :पूर्व मुख्यमंत्री खंडूरी के नजदीकी भाजपा नेता क्यों हुये आम आदमी पार्टी में शामिल? सुनिये उन्हीं की जुबानी

देहरादून ।  चमोली जिले के पूर्व भाजपा अध्यक्ष विनोद कपरवाण अपने तमाम साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गये। उन्होंने नई दिल्ली में उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के समक्ष आप पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। आप में शामिल होने के बाद यहाँ देहरादून पहुंचने पर आम आदमी पार्टी कार्यालय में उनका स्वागत किया गया।

आप उपाध्यक्ष रजिया बेग ने उन्हें, पार्टी की टोपी पहनाकर स्वागत किया। विनोद कपरवाण के साथ ही  बलबीर सिंह नेगी,पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,इंजिनियर एसोसिएशन ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की ।

विनोद कपरवाण पिछले तीस सालों से भाजपा में रहे हैं। वह युवा मोर्चा भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा चमोली के जिलाध्यक्ष पद पर रहे। कपरवाण पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी के नजदीकी नेता माने जाते हैं। विनोद कपरवाण ने इस अवसर पर कहा कि वह बीसी खंडूरी की छवि को देखते हुए भाजपा से जुड़े थे।  लेकिन अब भाजपा में वास्तविक कार्य कर्ता दरकिनार किया जा रहा है। बीजेपी में असली कार्यकर्ताओं को दरकिनार किया जा रहा है। धरातल पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को पार्टी हाशिए पर ले आई है और बीजेपी अब कांग्रेस युक्त पार्टी बन गई है। इसके अलावा उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि आज पूरे राज्य से लोग रोजगार के लिए पलायन कर रहे हैं और कोविड काल में जो लाखों लोग उत्तराखंड आए थे वो सभी लोग अपने रोजगार पर वापस महानगरों की ओर लौट चुके हैं। 

पलायन को लेकर विनोद कपरवाण ने कहा कि राज्य के लिए पलायन अभिशाप है।  उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री बी सी खंडूडी की तारीफ करते हुए कहा कि लोकपाल की शुरुआत खंडूडी ने की थी और तब अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने देहरादून पहुंचकर खंडूडी जी को धन्यवाद दिया था । उन्हें उम्मीद है कि अरविंद केजरीवाल की नीतियां जिस तरह दिल्ली में रंग लाई हैं उसी तर्ज पर उत्तराखंड में भी उनकी नीतियों से लोग प्रभावित होंगे और 2022 में पूर्ण रुप् से आप पार्टी जनता की सेवा के लिए मैदान में उतरेगी क्योंकि पार्टी का लक्ष्य सिर्फ चुनाव लडना और जीतने तक सीमित नहीं बल्कि जनता की सेवा करना है और इसी भाव से आगामी दिनों में कई अन्य लोग भी आप पार्टी का दामन थामेंगे। दिल्ली में विनोद कपरवाण के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने में रिटायर्ड मेजर रवि बिष्ट, बलवंत सिंह नेगी,प्रसिद्व समाजसेवी और उद्यमी मौजूद रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

तो कांग्रेस का हाथ छोड़ने के बाद अब दीपक बनाएंगे ‘तिवारी कांग्रेस’

🔊 Listen to this हल्द्वानी: कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता के पद से इस्तीफा देने के बाद …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-