Breaking News

पंचतत्व में विलीन हुई इंदिरा ह्रदयेश, हजारों लोगों ने अश्रूपूरित आंखों से दी अपनी नेता को अंतिम विदाई, देखिए वीडियो और फोटो

हल्द्वानी । कांग्रेस की दिग्गज नेता डॉ इंदिरा ह्रदयेश को आज हजारों नम आंखों ने अंतिम विदाई दी। रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट में दिवंगत नेत्री को उनके तीनों पुत्रों ने अग्नि दी।

इससे पूर्व कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए उनके निवास स्थान पर रखा गया। जहाँ मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत सहित भाजपा व कांग्रेस के नेताओं ने उनको श्रद्धांजलि दी। नैनीताल रोड पर उनकी शवयात्रा निकली जिसमें भारी संख्या में लोगों ने शिरकत कर उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की।

शव यात्रा रानीबाग के चित्रशिला घाट में पहुंची जहाँ उनके पुत्र बॉबी हृदयेश, सौरभ हृदयेश और सुमित हृदयेश ने चिता को मुखाग्नि दी। आज सुबह से ही नैनीताल रोड स्थित उनके निवास पर उनके अंतिम दर्शन के लिए कांग्रेस नेताओं, उनके समर्थकों और स्थानीय नेताओं का तांता लगा रहा।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, सांसद अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत, यशपाल आर्य और अरविंद पांडेय राज्य मंत्री रेखा आर्य विधायक नवीन दुम्का सहित कई भाजपा नेता भी पहुंचे। भाजपा प्रदेश अध्य्क्ष मदन कौशिक व कांग्रेस नेता चीफ किशोर उपाध्याय, जिला पंचायत अध्य्क्ष बेला तोलिया, पूर्व सांसद बलराज पासी, भाजपा संग़ठन मंत्री सुरेश भट्ट, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, राहुल छिमवाल, बड़ी संख्या में पार्षद, समेत राजनैतिक व गैर राजनैतिक संगठनों से जुड़े लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे।

सुबह उनके  पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए कांग्रेस कार्यालय स्वराज आश्रम में  कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल श्रद्धांजलि देने पहुंचे।   चित्रशिला घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व कांग्रेस नेता  किशोर उपाध्याय, जिला पंचायत अध्य्क्ष बेला तोलिया, पूर्व सांसद बलराज पासी, भाजपा संग़ठन मंत्री सुरेश भट्ट, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, राहुल छिमवाल, काशीपुर से महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल,  अरूण चौहान, त्रिलोक अधिकारी, आशीष अरोड़ा बॉबी, इंदुमान, मुक्ता सिंह, सोनू मेहरा, महेंद्र बेदी,जितेंद्र सिंह पांगती समेत बड़ी संख्या में राजनैतिक व गैर राजनैतिक संगठनों से जुड़े लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

भारतीय टीम के पूर्व खिलाडी तेंदुलकर आज करेंगे बाबा के नीब करोरी के दर्शन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2024) नैनीताल : भारतीय टीम के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-