Breaking News

काशीपुर :बारिश के बावजूद कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र चंद्र सिंह का चुनाव प्रचार जारी

@शब्द दूत ब्यूरो (04 फरवरी 2022)

काशीपुर। विधानसभा चुनाव में काशीपुर सीट पर हर वर्ग के मतदाताओं का अपार स्नेह, सहयोग व समर्थन मिलने से कांग्रेस प्रत्याशी व कार्यकर्ताओं का उत्साह दूने से चौगुना हो गया है। उत्साहित कार्यकर्ता खराब मौसम की परवाह किये बगैर मतदाताओं के बीच पहुंचकर अपनी बात रख रहे हैं।

आज सुबह कांग्रेस प्रत्याशी नरेन्द्र चन्द सिंह ने महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट की टीम के साथ आवास विकास, सुभाष नगर व शुगर मिल क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर वोट देने का आग्रह सम्मानित मतदाताओं से किया। वहीं, पूर्व नगराध्यक्ष ब्रह्मा पाल सिंह की टीम ने जसपुर खुर्द व द्रोण विहार में जनसम्पर्क कर कांग्रेस पार्टी को वोट देने के लिए 14 फरवरी को हाथ के पंजे के सामने वाला बटन दबाने की अपील की गई। इधर, कांग्रेस प्रत्याशी की पत्नी श्रीमती कामाक्षी सिंह की टीम ने जसपुर खुर्द में डोर-टू-डोर सम्पर्क कर कांग्रेस को जिताने का आहवान किया।

दोपहर में पार्षद टीम द्वारा वार्ड-32 में पार्षद डा. माजिद हुसैन के वार्ड में जनसम्पर्क व चुनाव प्रचार कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की गई। चुनाव प्रचार के दौरान मतदाताओं को बताया गया कि प्रदेश में बदलाव की आंधी चल रही है। उसमें सभी का साथ जरूरी है। भाजपा की जन विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए सभी ने संकल्प ले लिया है। उसमें सभी की भागीदारी जरूरी है। महंगाई की मार व बेरोजगारी से आमजन त्रस्त है। भाजपा सरकार द्वारा व्यापारी पर पर तमाम तरह के लगाए गये टैक्स से व्यापारी वर्ग परेशान है। सभी के सहयोग से कांग्रेस की सरकार बनने पर सभी को राहत पहुंचाई जाएगी। युवाओं के हाथ में रोजगार होगा और विकास के मार्ग प्रशस्त होंगे।

खराब मौसम के बावजूद वृहस्पतिवार सायं कांग्रेस प्रत्याशी नरेन्द्र चन्द सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पूरी टीम के साथ अल्लीखां क्षेत्र में धुआंधार चुनाव प्रचार किया। इस दौरान युवाओं का भरपूर साथ, सहयोग व समर्थन कांग्रेस पार्टी को मिलता नजर आया। युवाओं ने एक स्वर में कहा कि काशीपुर से इस बार कांग्रेस का विधायक बनाना उनका लक्ष्य है। प्रचार अभियान में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट, पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री विमला गुड़िया, बीना मेहरोत्रा, महारानी मणिमाला सिंह, कामाक्षी सिंह, रूद्र नारायण सिंह, मनोज जोशी एडवोकेट, मुक्ता सिंह, अलका पाल, इन्दुमान, शिल्पी सिंघल, अशोक सक्सेना, विमल गुड़िया, गुरमुख सिंह, आशीष अरोरा बाॅबी, सुरेश शर्म जंगी, अरूण चौहान, सुशील गुड़िया, माजिद अली, उमेश जोशी एडवोकेट, इन्दर सिंह एडवोकेट, डा. दीपिका गुड़िया आत्रेय, उमा वात्सल्य, विमल गुड़िया, शफीक अहमद अंसारी, कैलाश सहगल, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, जितेन्द्र सरस्वती, गौतम मेहरोत्रा, राजीव चौधरी, शशांक सिंह, कमल गुजराल बाबे, राजेश कुमार एडवोकेट ,आकिल पप्पू, गौतम मेहरोत्रा, अर्पित मेहरोत्रा, चेतन अरोरा, डा. माजिद हुसैन पार्षद, निशित गुड़िया, सरित चतुर्वेदी, त्रिलोक सिंह अधिकारी, गीता चौहान, इंदर सेठी, संजय रावल, राजा भैया, सुशील मेहरोत्रा, ब्रह्मा पाल, फैजान नकवी, अनुराग सिंह, उमेश सौदा, महेश वरदान, राजेश सौदा, अजय ढोल मास्टर, प्रेम कंडक्टर कठैर, शिवरतन, अशोक नेहरू, महेंद्र लोहिया, सुभाष पाल, राहुल कांबोज, उपकार सिंह, प्रभात साहनी, रजवंत सिंह, राजू छीना, हरीश त्रिपाठी, शशि कुंदरा, जितेन्द्र सरस्वती, जय सिंह गौतम, चंद्रभूषण डोभाल, जयमाला कश्यप, राकेश यादव, राजीव कचौरिया, ओमपाल सिंह चौहान, अशोक शर्मा, डा. रमेश कश्यप, गुरनाम सिंह गामा, रोशनी बेगम, अज्जू खान, इरफान गुड्डू, राशिद फारूखी, अजय शर्मा, चन्द्रप्रकाश चंदू, नंदकिशोर कांबोज, अब्दुल कादिर, सूरज कुमार, असगर, इदरीश अंसारी, तरुण लोहनी, विकल्प गुड़िया, नौशाद हुसैन पार्षद, कमल गुजराल, विपिन शर्मा, अब्दुल सलीम एडवोकेट, फिरोज हुसैन पार्षद, मीनू गुप्ता, मंसूर अली मंसूरी, महेंद्र बेदी, मंसूर अली मेफेयर, मनोज पंत, राजेश कुमार शर्मा एडवोकेट, सुहेल खान, सचिन नाडिग एडवोकेट, अनीस अंसारी, शादाब चौधरी, सुभाष पाल, दिलशाद अंसारी, तौकीर अंसारी, आरिफ अंसारी पार्षद, वसीम, जफर मुन्ना, पूरव पार्षद इसरार खान, शकील अहमद, प्रीत बम, रवि ढींगरा, वसीम, जाहिद हुसैन, मनोज पंत, नितिन कौशिक, इलियास भारती, साजिद, सोनू मेहरा, अशोक कुमार, डा. टीके राय, विनोद होंडा, विकास कौशिक, मोहित चौधरी, महेंद्र बेदी, इल्यास माहिगीर, हैदर अली, संतोष सिंह, विजय रावत, सुभाष पाल, लता शर्मा, इब्ने हसन लल्ला भैया, पं. बाबूराम शर्मा, योगेश जोशी, सरफरोज एडवोकेट, अब्दुल समी, फैजान अंसारी आदि कांग्रेस जन जुटे हैं।

Check Also

तो कांग्रेस का हाथ छोड़ने के बाद अब दीपक बनाएंगे ‘तिवारी कांग्रेस’

🔊 Listen to this हल्द्वानी: कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता के पद से इस्तीफा देने के बाद …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-