Breaking News

चीनी वैज्ञानिकों को चमगादड़ों में नए तरह के कोरोनावायरस के नमूने मिल

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

कोविड-19 की उत्पत्ति की जांच के लिए नए सिरे से हो रही कवायद के बीच, चीनी शोधकर्ताओं ने बताया है कि उन्हें एक जांच के दौरान चमगादड़ों में नए तरह के कोरोना वायरस के नमूने मिले हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, चमगादड़ में नए पाए गए वायरस में एक ऐसा वायरस शामिल है, जो आनुवंशिक रूप से कोविड का दूसरा सबसे करीबी हो सकता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि दक्षिण-पश्चिमी चीन में उनकी खोजों से पता चलता है कि चमगादड़ों में कितने कोरोना वायरस होते हैं और कितने लोगों में फैलने की क्षमता रखते हैं।

जर्नल सेल में प्रकाशित एक रिपोर्ट में, शेडोंग विश्वविद्यालय के चीनी शोधकर्ताओं ने कहा, ‘कुल मिलाकर, हमने विभिन्न चमगादड़ प्रजातियों से 24 नए कोरोना वायरस जीनोम इकट्ठा किए, जिनमें चार SARS-CoV-2 जैसे कोरोना वायरस शामिल हैं।’

यह नमूने मई 2019 और नवंबर 2020 के बीच छोटे, जंगल में रहने वाले चमगादड़ों से एकत्र किए गए थे। शोधकर्ताओं का कहना है कि उन्होंने चमगादड़ के मुंह से स्वैब लेने के साथ-साथ मूत्र और मल का भी परीक्षण किया था।

चीनी शोधकर्ताओं के अनुसार, एक वायरस आनुवंशिक रूप से SARS-CoV-2 वायरस के समान था, जो चल रही महामारी का कारण बना है। उन्होंने कहा, ‘यह स्पाइक प्रोटीन पर आनुवंशिक अंतर को छोड़कर SARS-CoV-2 का सबसे करीबी स्ट्रेन होगा। नॉब जैसी संरचना, जो वायरस कोशिकाओं से जुड़ते समय उपयोग करता है।’

बताते चलें कि कोरोना की उत्पत्ति डेढ़ साल बाद भी एक रहस्य बनी हुई है। महामारी का पहला मामला चीन के वुहान में सामने आया था। अब कई देश और नामी वैज्ञानिक इस बात की जांच की मांग कर रहे हैं कि यह पता लगाया जाए कि यह कहां से सामने आया या यह वायरस वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी से लीक हुआ था।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

झूला पुल पर हुई मारपीट मामले एस एस बी जवान पर मुकदमा दर्ज

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (27 मार्च, 2024) धारचूला: धारचूला में भारत नेपाल …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-