Breaking News

ब्रेकिंग टोक्यो ओलंपिक : शानदार खेल के बावजूद भारतीय महिला हाकी टीम हारी, 4-3 से हराकर ब्रिटेन ने जीता कांस्य पदक

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (6 अगस्त 2021)

टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय महिला हाकी टीम का कांस्य पदक जीतने की उम्मीदों पर ब्रिटेन ने पानी फेर दिया। इस प्रतिष्ठापूर्ण मैच में ब्रिटेन ने 4-3  से जीत हासिल कर कांस्य पद पर कब्जा कर लिया। 

भारतीय महिला टीम हार भले ही गई हो लेकिन भारत की बेटियों का खेल में जुझारूपन देखकर पूरे देश ने उनकी सराहना की है।

आज के इस हाकी मैच की पल पल की खबर देखिए- भारत और ग्रेट ब्रिटेन के बीच ब्रॉन्ज मेडल मैच शुरू हो चुका है। सबसे पहले ब्रिटेन का राष्ट्रगान हुआ। उसके बाद भारत का राष्ट्रगान बजाया गया। दोनों टीमें इस समय मैदान पर एक दूसरे के आमने सामने हैं।

मैच शुरू होने के कुछ मिनट बाद ही ग्रेट ब्रिटेन को पेनाल्टी कॉर्नर मिला। लेकिन भारतीय महिला गोलकीपर सविता पूनिया ने गोल होने से बचा लिया।  भारतीय खिलाड़ियों ने सविता के बेहतर प्रयास की सराहना की।भारत ने ब्रिटेन का दूसरा पेनाल्टी कॉर्नर भी नाकाम कर दिया है। भारतीय टीम इस समय ग्रेट ब्रिटेन का डटकर सामना कर रही है। गोलकीपर सविता पूनिया ने अब तक शानदार खेल दिखाया है।

पहले क्वॉर्टर में ग्रेट ब्रिटेन ने लगातार भारत के गोल पोस्ट पर आक्रमण किए लेकन सविता पूनिया ने विपक्षी के मंसूबों पर पानी फेर दिया। सविता ने कई मौकों पर टीम को गोल से बचाया। जो काम पुरुष टीम में पीआर श्रीजेश कर रहे थे वहीं काम आज सविता पूनिया कर रही हैं। पहले क्वॉर्टर में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी।ग्रेट ब्रिटेन ने दूसरे क्वॉर्टर के शुरू में ही भारत के खिलाफ पहला गोल दाग दिया है। भारतीय टीम इस समय 0 -1 से पीछे है। ब्रिटेन की ओर से ऐलेना सिआन ने ब्रिटेन को दिलाई बढ़त। गोल पोस्ट के नजदीक भारतीय डिफेंडर दीप ग्रेस इक्का की स्टिक से लगकर गेंद भारतीय गोल पोस्ट में चली गई।

भारत की ओर से पेनाल्टी कॉर्नर पर गुरजीत ने गोल का मौका गंवा दिया। भारतीय टीम के पास बराबरी का मौका था लेकिन टीम इंडिया इसे गोल में तब्दील करने में असफल रही।ग्रेट ब्रिटेन ने दूसरे क्वॉर्टर में भारत पर 2-0 की बढ़त बना ली है। ब्रिटेन की ओर से सारा रोबटर्सन ने गोल दागा। भारतीय टीम इस समय वापसी की कोशिश कर रही है।

भारत की ओर से पेनाल्टी कॉर्नर के सहारे गुरजीत कौर ने दागा गोल। तीसरे पेनाल्टी कॉर्नर पर गुरजीत ने भारत की ओर से पहला गोल किया जबकि चौथे पेनाल्टी पर भी गुरजीत ने शानदार गोल कर भारत को 2-2 की बराबरी दिला दी। वंदना कटारिया ने दूसरे क्वॉर्टर के खत्म होने से डेढ़ मिनट पहले शानदार गोल कर भारत को 3-2 की बढ़त दिला दी है। 0-2 से पिछड़ने के बाद रानी रामपाल एंड कंपनी ने पलटवार करते हुए ग्रेट ब्रिटेन पर बढ़त बना ली है।

ब्रिटेन ने तीसरे क्वॉर्टर में एक और गोल दाग कर मुकाबला 3-3 बराबरी का बना दिया है।  हालांकि इसके बाद भारत को पेनाल्टी कॉर्नर के रूप में आगे बढ़ने का मौका मिला  लेकिन गुरजीत कौर गोल करने में असफल रही। मुकाबला बेहद रोमांचक हो चला है। दोनों टीमें एक दूसरे के गोल पोस्ट पर लगातार हमले कर रही हैं।

अब ब्रिटेन ने इस मुकाबले में बढ़त हासिल कर ली है। ब्रिटेन अब 4-3 से आगे चल रहा है। दूसरे क्वार्टर के बाद से भारत कोई गोल नहीं कर पाया है। जबकि ब्रिटेन ने एक गोल से पिछड़ने के बावजूद अब बढ़त हासिल कर ली है। मैच में अब 11 मिनट का वक्त बाकी है। ब्रॉन्ज मेडल भारत के हाथ से निकलता हुआ नज़र आ रहा है। 

 

Check Also

बिग ब्रेकिंग नानकमत्ता से: डेरा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो ( 28 मार्च 2024) ऊधमसिंहनगर जिले से आज …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-