Breaking News

भारत बंद: कांग्रेस समेत दर्जन भर दलों का बंद को समर्थन

नई दिल्ली। ऑल इंडिया किसान संघर्ष कोऑर्डिनेशन कमिटी के बैनर तले बुलाए गए भारत बंद में देशभर के 400 से ज्‍यादा किसान संगठन शामिल हैं। कांग्रेस के अलावा दूसरे राजनीतिक दलों ने भी उसे समर्थन दिया है। तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रीय लोक दल, राजद, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) और सपा ने भी भारत बंद का समर्थन किया है।

बता दें कि तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन को अब देशव्यापी आंदोलन बनाने की तैयारी है। देशभर के किसान संगठनों ने 8 दिसंबर को भारत बंद का आह्वान किया है। इसमें पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान समेत कई राज्यों के किसान संगठन शामिल हैं। कई राजनीतिक दलों ने भी इस बंद को समर्थन दिया है।

मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने भी बंद का समर्थन किया है। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा, “कांग्रेस ने 8 दिसंबर को भारत बंद का समर्थन करने का फैसला किया है। हम अपने पार्टी कार्यालयों पर भी प्रदर्शन करेंगे। यह किसानों को राहुल गांधी के समर्थन को मजबूत करने वाला कदम होगा। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रदर्शन सफल हो।”

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

उम्मीद थी कि स्मृति ईरानी अपने विभाग का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगी, लेकिन वो बचती हैं : कांग्रेस

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2024) कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-