Breaking News

बड़ी खबर :पंजाब के हटाये गये मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह भाजपा अध्यक्ष और गृह मंत्री से आज मिलेंगे, भाजपा में होंगे शामिल?

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (28 सितंबर 2021)

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता आज दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने आ रहे हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री पद से हटाये जाने के बाद अमरिंदर सिंह के बयानों से संकेत मिल रहे थे कि वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं। अमरिंदर सिंह ने पिछले दिनों पार्टी हाईकमान के सामने खुलकर अपनी नाराजी जताई थी। ऐसे में इस बात की अटकलें लगाई जा रही थी कि अमरिंदर सिंह भाजपा में जा सकते हैं। आज उनकी भाजपा के शीर्ष नेताओं से होने वाली संभावित मुलाकात को देखते हुए यह तय माना जा रहा है कि वह भाजपा में शामिल हो रहे हैं। हालांकि अभी अमरिंदर सिंह के निकटवर्ती सूत्रों ने स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा है। 

 

Check Also

‘दूसरों को डराना-धमकाना कांग्रेस की पुरानी संस्कृति’, वकीलों के पत्र पर PM मोदी ने दी प्रतिक्रिया

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2024)  देश के 600 से अधिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-