Breaking News

बड़ी खबर :स्कूल की छत गिरी, 27 छात्र छात्राओं सहित तीन मजदूर घायल, अफरा-तफरी मची, पुलिस जांच में जुटी

@शब्द दूत ब्यूरो (23 सितंबर 2021)

सोनीपत । यहां जीवानंद पब्लिक स्कूल की छत अचानक गिर गई। इस दौरान 27 छात्र छात्रायें घायल हो गए हैं। सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम इस बात की जांच में जुटी है कि आखिर छत कैसे गिर गई।

गन्नौर स्थित  बांय रोड पर जीवानंद पब्लिक स्कूल है। इन दिनों स्कूल में मरम्मत का काम चल रहा है। आज तीसरी कक्षा की कच्ची छत पर मिट्टी डाली जा रही थी। इसी दौरान छत गिर गई। इसकी वजह से 27 बच्चों समेत तीन मजदूर घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आनन- फानन बच्चों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

जिस छत पर मिट्टी डाली जा रही थी वह मिट्टी का वजन संभाल नहीं पाई और अचानक भरभराकर नीचे गिर पड़ी। क्लास में बताया जा रहा है कि 27 बच्चे पढ़ रहे वो सभी हादसे का शिकार हुए। वहीं 3 मजदूरों को भी चोटें आई है।

हादसे के बाद आस पास के इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं बच्चों की चीख पुकार सुनाई देने लगी। स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस और स्थानीय गांव वालों ने सभी घायलों को मलबे से बाहर निकाला, जिन्हे सामुदायिक अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में जहां 20 बच्चों का इलाज जारी है। वहीं 7 बच्चों को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है।

Check Also

लोकसभा चुनाव में स्टार प्रचारक के रूप में सीएम पुष्कर सिंह धामी की बढ़ी मांग, केंद्रीय नेतृत्व ने तीन राज्यों की सौंपी प्रचार की जिम्मेदारी

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (27 मार्च 2024) केंद्रीय नेतृत्व की गुड बुक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-