Breaking News

बड़ी खबर :एक साथ 67 लोग कोरोना संक्रमित निकलने से मचा हड़कंप

कोरोना संक्रमित पाए गए सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है।

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (29 नवंबर, 2021)

महाराष्ट्र के एक वृद्धाश्रम में रहने वाले 67 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना संक्रमित पाए गए सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार कोरोना संक्रमित पाए गए 67 लोगों में से 5 स्टाफ के सदस्य हैं। जबकि अन्य सभी 62 कोरोना संक्रमितों की आयु 60 साल से अधिक है। इन सभी को ठाणे जिले के एक सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वृद्धाश्रम में इतने कोरोना केस आने के बाद इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।

वृद्धाश्रम में रहने वाला एक व्यक्ति शुक्रवार को कोरोना संक्रमित पाया गया था। जिसके बाद सरकारी डॉक्टरों की एक टीम ने भिवंडी के सोरगांव गांव में स्थित मातोश्री वृद्धाश्रम का दौरा किया था। यहां पर रह रहे 109 लोगों का परीक्षण किया गया था। जिसमें अधिकतर कोरोना संक्रमित पाए गए। कुल संक्रमितों में से एक की हालत खराब बताई जा रही है। जिन्हें आईसीयू में भर्ती किया है। वहीं सभी 67 रोगियों में 30 रोगी एसिम्प्टोमैटिक हैं।

जिन 67 लोगों को कोरोना संक्रमित पाया गया है उनमें से 62 मरीज ऐसे हैं, जिनका पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। ठाणे जिले में हाल के महीनों में पहली बार इतनी संख्या में कोरोना संक्रमित केस पाए गए हैं। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए इस इलाके को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। वहीं 15 मरीजों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं।

Check Also

कोटा के छात्र ने पेपर खराब होने पर टॉयलेट क्लीनर पीकर आत्महत्या की कोशिश, इलाज के बाद बची जान

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2024) कोचिंग सेंटर कोटा से एक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-