@शब्द दूत ब्यूरो (07 अगस्त 2022)
कांग्रेस के नेता अपने विवादास्पद बयानों से हंसी का पात्र बनते आये हैं। अब राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रेप बढ़ने के कारण फांसी की सजा को बताया है।
गहलोत ने कहा है कि निर्भया कांड के बाद जब से यह किया गया कि रेपिस्ट को फांसी की सजा मिलेगी, उसके बाद से बच्चियों के साथ रेप के बाद हत्या की घटनाओं में इजाफा हुआ है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि यह देश के लिए खतरनाक चलन और चिंता का विषय है।
अशोक गहलोत के इस बयान के बाद भाजपा ने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं पर निशाना साधा है कि अब इनके बयान पर पार्टी नेता चुप क्यों हैं?