आज का पंचाग :कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानिये अपना राशिफल, बता रहे हैं आचार्य धीरज याज्ञिक

*आज का पंचांग एवं राशिफल*

आचार्य धीरज याज्ञिक

*26 मई 2022*

सम्वत् -2079 ।
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – ज्येष्ठ।
पक्ष – कृष्ण।
दिन – गुरुवार।
ऋतु – ग्रीष्म।
तिथि – एकादशी दिन – 12:56 मि. तक उपरांत द्वादशी।
नक्षत्र – रेवती रात्रि – 02:27 मि. तक उपरांत अश्विनी।
योग – आयुष्मान रात्रि – 12:26 मि. तक उपरांत सौभाग्य।
पंचक – समाप्ति रात्रि – 02:27 मि. पर।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – रात्रि – 08:17 मि. तक है।
मूल – रेवती का रात्रि – 02:27 मि. तक उपरांत अश्विनी का।
चंद्र राशि – मीन रात्रि – 02:27 मि. तक उपरांत मेष।
सूर्य राशि – वृष।
सूर्य नक्षत्र – रोहिणी।
दिशाशूल – दक्षिण में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 01:31 मि. से 03:01 मि. तक।
सूर्योदय – 05:22 मि.।
सूर्यास्त – 06:44 मि.।
व्रत – एकादशी।
पर्व -‌ कुछ नहीं।

आज विशेष

अचला (अपरा) एकादशी व्रत सबका,पंचक समाप्ति रात्रि – 02:27 मि. पर,मृत्युबाण रात्रि – 08:17 मि. तक,सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन रात,यायि (मुद्दई) जय योग दिन – 12:56 मि. तक।

कल विशेष

प्रदोष व्रत,स्थायी जय योग दिन – 12:54 मि. तक।

राशिफल

मेष राशि – आज आप पर तनाव व चिंता हावी रहेगी।आपके कार्य क्षेत्र में परिवर्तन की संभावना है। पढ़ाई में रुचि की कमी रहेगी। पैरों में दर्द की वजह से अस्त-व्यस्त रहेंगे। उत्तेजना से कार्य बिगड़ेंगे। व्यय वृद्धि होगी। आज जोखिम न उठाएं।

वृष राशि – आज व्यवसायिक यात्रा संभव है। व्यापार हेतु नए साझेदार मिलेंगे। घर के किसी सदस्य की चिंता रहेगी। अस्वस्थता रहेगी। बकाया वसूली होगी। यात्रा लाभकारी रहेगी।

मिथुन राशि – आज नई योजना बनेगी।परिवार में पूछ परख बढ़ेगी। पिता के साथ संबंध अच्छा होगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। भय, चिंता तथा तनाव का माहौल खत्म होगा। मेहनत अधिक होगी।

कर्क राशि – आज का दिन महत्वपूर्ण है। नए लोगों से जरा संभल कर मित्रता करें। किसी देव स्थान का भ्रमण संभव है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। किसी भी विवाद से बचें।

सिंह राशि – आज दिन की शुरुआत में आलस हावी रहेगा। संतों का सान्निध्य मिलेगा। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से बचें। अतिविश्वास हानिकर सिद्ध होगा।

कन्या राशि – आज किसी भी कीमत पर झुकना आप को पसंद नहीं है। वैवाहिक यात्रा सफल रहेगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्य में बाधा संभव है। मकान में वास्तु अनुसार बदलाव से लाभ होगा।

तुला राशि – आज अपने कार्य के प्रति आप ईमानदार नहीं हैं। संभल जाएं। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं जो लाभ देंगे। कार्यस्थल में उन्नति होगी। निवेश आदि लाभदायक रहेंगे। थकान होगी।

वृश्चिक राशि – आज समय के परिवर्तन से राहत महसूस करेंगे। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। अनाज में निवेश शुभ रहेगा। सोच-विचार कर व्यापार करें अन्यथा अचानक हानि संभावित है।

धनु राशि – आज अपने हौसले से ही आप उन्नती करेंगे। नए वस्त्र की प्राप्ति संभव है। माता-पिता को अस्वस्थता रहेगी। आपसी विवाद न करें। शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में प्रयास अधिक करना पड़ेंगे।

मकर राशि – आज कार्यस्थल पर अधिकारियों से विवाद संभव है। आपकी गलती के कारण बने बनाये काम बिगड़ सकते हैं। बातचीत से काम बन सकता है। कार्यसिद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।धनलाभ संभव है।

कुम्भ राशि – आज बड़ों की बात मान लेने से लाभ होगा। पुराने मित्र-संबंधी से मुलाकात आज संभव है। मित्रों से शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। आज कहीं से पुराना फंसा हुआ पैसा मिलने का योग है।

मीन राशि – आज किसी से भी विवाद न करें। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें। यात्रा लाभकारी रहेगी। आपकी मेहनत से उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। निवेश आदि कार्य में सफल होंगे। कुबुद्धि से हानि संभव है।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

दिल्ली शराब नीति मामला : अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देने के लिए SC पहुंची BRS नेता कविता

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (19 मार्च, 2024) भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-