Breaking News

हैरान करने वाली शादी : ऐसा भी हो सकता है क्या? पर सच तो यही है, आप भी मान जायेंगे

@शब्द दूत ब्यूरो 
सुलावेसी(इंडोनेशिया) पति बहुत मारता पीटता था। इसलिए उसने तलाक ले लिया। सेना से रिटायर्ड डच कर्नल को जब उस महिला के बारे में पता चला तो वह द्रवित हो उठे। सत्ताइस वर्ष की उस महिला को सहारा देने का कर्नल ने मन बना लिया। और उसके साथ विवाह का प्रस्ताव रख दिया। महिला भी कर्नल के इस प्रस्ताव को न ठुकरा सकी और अंततः दोनों ने विवाह कर लिया। 
यहाँ तक की कहानी में आपको यह एक सामान्य प्रेम कहानी लगेगी। पर इस सच्ची कहानी में एक अदभुत पेंच है। 
 
जी हाँ, इस जोड़ी में दूल्हे की उम्र आपको हैरत में डाल देखी। सुनिये दूल्हे की उम्र है 103 वर्ष। पड़ गए न हैरत में। इंडोनेशिया के रहने वाले 103 वर्षीय पुआंग कट्टे ने। वह करीब 76 साल छोटी यानी 27 वर्षीय महिला से शादी रचाकर दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गए हैं। 

दरअसल पुआंग एक डच कर्नल हैं। उन्होंने 1945-1949 की लड़ाई में हिस्सा लिया था। दुल्हन इंडो अलंग के एक रिश्तेदार ने बताया कि उन्हें यह नहीं पता था कि दूल्हे (पुआंग) की उम्र कितनी है, लेकिन उन्हें इतना जरूर पता था कि उसकी उम्र 100 के पार होगी।

शादी के बाद जब दूल्हा-दुल्हन की सही उम्र का खुलासा हुआ, तो सब हैरान हो गए। बताया जा रहा है कि दूल्हा बने पुआंग ने लड़की वालों को दहेज भी दिया है। उन्होंने करीब 25 हजार रुपये और एक सोने की अंगूठी देकर महिला से शादी रचाई है।

बुजुर्ग पुआंग और महिला की मुलाकात पहली बार तब हुई जब वो अपने ब्वॉयफ्रेंड से ब्रेकअप करने जा रही थी, क्योंकि वह उसे धोखा दे रहा था। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और शारीरिक संबंध भी बन गए। इस दौरान महिला ने पाया कि वह गर्भवती है, जिसके बाद उन्होंने शादी करने का फैसला किया।
अगर आपको यह जानने की इच्छा हो रही है कि क्या दादा की उम्र का यह बुजुर्ग पिता बनने वाला है, तो इसका जवाब है हां। 103 वर्षीय पुआंग एक अजन्मे बच्चे के पिता हैं। बताया जा रहा है कि फिलहाल पुआंग और उनकी नई-नवेली दुल्हन दक्षिणी सुलावेसी में पुआंग के घर पर आराम से रह रहे हैं।

 

 

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :ढोल नगाड़े व माता के जयकारों के साथ मां बाल सुंदरी देवी की प्रतिमा चैती मेला स्थित मंदिर में पहुंची, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (16 अप्रैल 2024) काशीपुर । लाखों श्रद्धालुओं की …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-