Breaking News

शब्द दूत सर्वे परिणाम – 1: तो काशीपुर के इस शख्स को दस सबसे प्रभावशाली लोगों में मिला दूसरा स्थान, “एंग्री समाजसेवी” क्यों कहा?

गगन कांबोज, शब्द दूत सर्वे के दस सबसे प्रभावशाली व्यक्तित्व में दूसरे स्थान पर

काशीपुर । शब्द दूत के सर्वे में आज जानियै कुछ नामों के बारे में। यूं तो आप लोगों की राय से जो नतीजे निकले हैं उसमें शहर की अधिकांश जनता ने राजनैतिक नजरिये की जगह समाजसेवा , खेल पर्यावरण से जुड़े लोगों को तरजीह दी है।

पहले तीन स्थानों पर दो समाजसेवी व एक खेल से जुड़े व्यक्ति को सर्वाधिक लोगों ने प्रभावशाली माना है। इनमें समाजसेवा से जुड़े दोनों शख्स एक दूसरे से काफी अंतर पर हैं लेकिन पहले दोनों स्थानों पर इन समाजसेवियों ने ही कब्जा किया है। 

लोगों की समस्याओं को सोशल मीडिया पर प्रभावी ढंग से रखने वाले गगन कांबोज दूसरे सबसे प्रभावशाली व्यक्तित्व के रूप में लोगों की पहली पसंद बने हैं। पिछले कुछ दिनों से कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने तमाम लोगों  की समस्याओं का समाधान या तो खुद  किया या अपने प्रयासों से करवाया। गगन कांबोज को एक व्यक्ति ने ” एंग्री समाजसेवी” के रूप में संबोधित किया है। ऐसा एंग्री समाजसेवी जिसके एंग्री होने से लाभ होता है।  

व्हाट्सअप फेसबुक पर गगन कांबोज को प्रभावशाली व्यक्तित्व मानने वाले लोगों की कुल संख्या 4923 हैं। शब्द दूत की ओर से गगन कांबोज को काशीपुर के दस प्रभावशाली व्यक्तित्व में से एक चुने जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

कुछ अपरिहार्य कारणों से हम अभी गगन कांबोज का साक्षात्कार नहीं दिखा पा रहे हैं। और हां, पहले स्थान यानी सबसे ज्यादा लोगों की पसंद के प्रभावशाली व्यक्तित्व का नाम जानने के लिए आपको अभी प्रतीक्षा करनी होगी।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

उत्तरकाशी में तीनों विधानसभाओं में सुबह से ही मतदाताओं में अपने मतदान करने की लग रही भीड़

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (19 अप्रैल 2024) उत्तरकाशी: उत्तरकाशी लोकसभा चुनाव के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-