Breaking News

ब्रेकिंग :हल्द्वानी जेल में कैदी की हत्या

हल्द्वानी। यहाँ उपकारागार में कैदियों के बीच झगड़े में एक कैदी की हत्या से हड़कंप मच गया है। दोनों कैदी अलग अलग मामलों में जेल में थे।

जानकारी आ रही है कि दो कैदियों के बीच खूनी संघर्ष के दौरान एक कैदी ने दूसरे पर मुक्के के ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। जिससे एक कैदी बेहोश हो गया जिसे जेल प्रशासन पहले सुशीला तिवारी और बाद में बेस अस्पताल ले  गया। जहाँ चिकित्सकों ने कैदी को मृत घोषित कर दिया। इस मामले में जेलर संजीव ह्यांकी की ओर से आरोपित कैदी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपी कैदी छेड़खानी के आरोप में बंद है जबकि मृतक डकैती के आरोप में बंद है। 

मामले की जानकारी देते हुए  जेल अधीक्षक मनोज आर्य ने बताया कि बाजपुर निवासी शानू(19) पुत्र नन्हे डकैती कांड के आरोप में चार मार्च से जेल में बंद था। वहीं हल्द्वानी के दमुवाढूंगा निवासी आलोक नेगी पुत्र रमेश सिंह भी छेड़छाड़ के आरोप में छह मार्च को जेल में लाया गया था। दोनों को एक ही बैरक नंबर एक मे रखा गया था। बीती रात खाना खाने के बाद सभी टी वी देखने के दौरान शानू और आलोक के बीच बहस हो गई। आलोक ने गुस्से में लेटे हुए शानू के सीने पर मुक्के के कई प्रहार कर दिए। शानू जैसे ही उठा, गश खाकर जमीन पर गिर गया।जेल प्रशासन को इसका पता चला तो तुरंत चिकित्सक से प्राथमिक उपचार कराया गया। इसके बाद शानू को सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार नहीं मिलने पर उसे बेस हॉस्पिटल ले जाया गया। बेस के चिकित्सकों ने शानू को मृत घोषित कर दिया। देर रात जेलर संजीव ह्यांकी की तहरीर पर आलोक नेगी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। शानू के परिवार वालों को घटना की सूचना दे दी गई है। आज पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौपा जाएगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

प्रसंगवश :लोकतंत्र के यज्ञ की प्रथम आहुति से पहले@राकेश अचल

🔊 Listen to this अठारहवीं लोकसभा के लिए 19 अप्रैल 2024 को मतदान का पहला …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-