Breaking News

ब्रेकिंग : योगी सरकार के खिलाफ डेढ़ सौ भाजपा विधायकों ने विधानसभा में दिया धरना,प्रदेश में पहली बार हुआ ऐसा

उत्तर प्रदेश विधानसभा में धरने पर बैठे विधायक

शब्द दूत ब्यूरो

लखनऊ। आज उत्तर प्रदेश  सरकार के लिए अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई। अभी तक देश में विपक्ष के विधायक ही सरकार के विरूद्ध विधानसभा में धरना देते सुने थे पर आज भाजपा के विधायक अपनी ही सरकार के विरूद्ध धरने पर बैठ गये।

दरअसल, लोनी के भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ सदन में अपना पक्ष रखना चाह रहे थे, लेकिन उन्हें बोलने का मौका नहीं मिला। विधानसभा अध्यक्ष ने उनसे बैठ जाने को कहा लेकिन विधायक उनकी बात को अनसुना करते हुये अपनी खड़े रहे। इस दौरान सदन में वापस लौटे विपक्षी सदस्यों की नजर नंद किशोर गुर्जर पर पड़ी और वे उनके समर्थन में लामबंद हो गये।

 योगी आदित्यनाथ सरकार आज विधानमंडल के मानसून सत्र में उस समय असहज हो गई जबकि भाजपा के ही लगभग डेढ़ सौ विधायक से अधिक विधायक सदन में सरकार के खिलाफ धरना पर बैठ गए। इन सभी को शीतकालीन सत्र के पहले ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने के कारण इनको सभी को बाद में कांग्रेस के साथ समाजवादी पार्टी के भी काफी विधायकों का समर्थन मिल गया। इनके हंगामा करने के कारण सत्र के पहले दिन की कार्यवाही स्थगित हो गई।

प्रदेश के विधानमंडल सत्र में पहली बार ऐसा हुआ कि सत्ता पक्ष के कारण विधानमंडल में विधानसभा की कार्यवाही पहली बार पहली बार स्थगित हुई। लोनी के भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर पुलिस उत्पीडऩ के खिलाफ सदन में अपना पक्ष रखना चाह रहे थे, लेकिन उन्हें बोलने का मौका नहीं मिला इस पर भाजपा के कई अन्य सदस्य खड़े हो गए। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने पहले आधे घंटे और उसके बाद 15 -15 मिनट के लिए सदन दो बार और स्थगित किया। स्थगन के दौरान संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना सहित सरकार के कई मंत्री विधायक नंद किशोर को समझाने का प्रयास करते रहे। सदन जैसे ही शुरू हुआ सत्ता पक्ष के विधायक खड़े हो गए। इसे देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कल 11 बजे तक के लिए सदन स्थगित कर दिया। सदस्य विधायक एकता जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं। सदन स्थगित होने के बाद भी विधायक सदन में बैठे रहे । सपा, बसपा व कांग्रेस विधायक भी सदन में बैठे रहे ।

इस बीच संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने भी विधायक को इशारे से बैठ जाने को कहा लेकिन हाथ में एक पर्चा थामे विधायक बोलने की अनुमति मांगते रहे। इस दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्य वेल पर आकर विधायक के समर्थन में नारेबाजी करने लगे। उनका कहना था कि सदन में जब सत्ता पक्ष के सदस्य को ही कुछ कहने की अनुमति नही है तो विपक्ष की क्या सुनी जायेगी। विपक्षी ‘सदस्य को न्याय दो’ के नारे लगा रहे थे। गुर्जर के समर्थन में करीब 150 बीजेपी विधायक आ गए और विधानसभा में धरना देने लगे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

उत्तराखंड: बिजली के दामों में 11 प्रतिशत तक बढ़ोतरी संभव, इस हफ्ते हो सकती हैं नई दरें घोषित

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (24 अप्रैल, 2024) उत्तराखंड में जल्द ही बिजली …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-