Breaking News

बिग ब्रेकिंग : बंशीधर भगत बने सर्वसम्मति से उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष, केन्द्रीय पर्यवेक्षक ने की घोषणा

केंद्रीय पर्यवेक्षक अर्जुन मेघवाल नये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को मनोनयन पत्र देते हुए

देहरादून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में में बंशीधर भगत ने बाजी मार ली। केन्द्रीय पर्यवेक्षक अर्जुन मेघवाल ने प्रांतीय मुख्यालय में यह घोषणा करते हुए कहा कि वरिष्ठ नेता बंशीधर भगत को भाजपा की कमान सौंपी गई है। भाजपा राज्य मुख्यालय में हुई बैठक में बंशीधर भगत को सर्वसम्मति से अध्यक्ष पर  चुना गया। 

बता दें कि शब्द दूत ने तीन सप्ताह पूर्व ही बंशीधर भगत के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने की संभावना जता दी थी। 

उत्तराखंड  मुखिया पद की दौड़ में बंशीधर विधायक पहले से ही अकेले दावेदार के रूप में उभरकर सामने आए थे। इसके बाद आज को भाजपा प्रदेश कार्यालय में केंद्रीय पर्यवेक्षक की मौजूदगी में हुई बैठक में उनके नाम पर मुहर भी लग गई है। बंशीधर भगत भाजपा के आठवें प्रदेश अध्यक्ष बने हैं। इससे पहले अजय भट्ट भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

तो कांग्रेस का हाथ छोड़ने के बाद अब दीपक बनाएंगे ‘तिवारी कांग्रेस’

🔊 Listen to this हल्द्वानी: कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता के पद से इस्तीफा देने के बाद …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-