Breaking News

ज्योतिष : 2020 में राहु का होगा राशि परिवर्तन

@शब्द दूत ब्यूरो 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहु को एक क्रूर ग्रह माना जाता है। माना जाता है कि राहु के अशुभ प्रभाव की वजह से व्यक्ति को कई तरह के मानसिक और शारीरिक कष्टों को भी झेलना पड़ता है। लेकिन नए साल में राहु के राशि परिवर्तन से चार राशियों की किस्मत खुलने वाली है।

मेष राशि के जातकों के लिए राहु का ये राशि परिवर्तन शुभ रहेगा। राहु के राशि परिवर्तन करने से इस राशि के जातक के साहस में वृद्धि होगी।

कर्क राशि में राहु का राशि परिवर्तन इस राशि के जातकों के लिए विदेश यात्रा के योग लेकर आया है। साथ ही कर्क राशि के लोगों को इस राशि परिवर्तन की वजह से उनका रुका हुआ धन वापस मिल सकता है।

सिंह राशि के जातकों के लिए राहु का गोचर बेहद शुभ रहेगा। इस राशि परिवर्तन की वजह से सिंह राशि के लोगों की आमदनी में इजाफा होगा।

वृश्चिक राशि के जातक यदि किसी शोध के कार्य में लगे हैं तो राहु का गोचर उनको सफलता दिलाएगा।

नए साल की शुरुआत से लेकर 23 सितंबर 2020 को सुबह 8.20 बजे तक राहु मिथुन राशि में विराजमान रहेगा। जिसके बाद यह मिथुन राशि से निकलकर वृषभ राशि में गोचर करेगा। राहु के इस राशि परिवर्तन को करने से कुछ राशियों पर इसका बुरा प्रभाव भी पड़ने वाला है। आइए जानते हैं आखिर कौन सी हैं वो राशि जिन्हें नए साल की शुरुआत से लेकर 23 सितंबर 2020 तक थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है।

राहु के इस राशि परिवर्तन से वृषभ राशि के लोगों का आर्थिक जीवन प्रभावित रहेगा। इतना ही नहीं परिवार में भी कलह की स्थिति पैदा हो सकती है। वृषभ राशि के लोगों को राहु के बुरे प्रभाव से बचने के लिए बोलते समय अपनी वाणी पर नियत्रंण रखना चाहिए।

मिथुन राशि के लोगों को इस साल राहु के प्रभाव की वजह से शारीरिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जिसकी वजह से इन्हें कई अहम निर्णय लेने में कठिनाई हो सकती है।

कन्या राशि के जातकों को इस साल कार्यक्षेत्र में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में बनते काम बिगड़ सकते हैं। अध्यात्म के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी।

तुला राशि के लोगों को इस साल भाग्य की जगह अपनी मेहनत पर विश्वास रखना चाहिए। जरा सा भी लापरवाही उनकी किस्मत के सितारे कमजोर कर सकती है।

धनु राशि के लोगों का अपने पार्टनर से मतभेद हो सकता है। इस अवधि के दौरान पार्टनरशिप में कोई कार्य न करना ही बेहतर रहेगा।

राहु के राशि परिवर्तन की वजह से मकर राशि के जातकों के कर्ज में वृद्धि के योग बन रहे हैं। इतना ही नहीं इस साल शत्रु आपके ऊपर हावी रहेंगे।सोच समझकर कोई भी निर्णय लें।

इस वर्ष कुंभ राशि के जातकों को संतान से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों को शिक्षा संबंधी चीजों को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

इस साल मीन राशि के जातकों को अपनी मां की सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है। इसके अलावा उनके सुख में भी कमी आ सकती है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

तो क्या चुनावी नुकसान के डर से भाजपा के संकल्प पत्र से एन आर सी का मुद्दा गायब हो गया, देखिए वीडियो एक विश्लेषण

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (16 अप्रैल 2024) नयी दिल्ली। चुनावी संकल्प पत्र …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-