Breaking News

काशीपुर विधायक से बोले कांग्रेसी, नींद से जागो, फ्लाई ओवर निर्माण की धीमी गति पर किया प्रदर्शन

काशीपुर । फ्लाई ओवर निर्माण की धीमी गति से आक्रोशित कांग्रेसजनों ने आज यहाँ पंत पार्क में धरना दिया। महानगर कांग्रेस के तत्वावधान में एकत्रित हुये कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय विधायक तथा राज्य सरकार के विरूद्ध जमकर नारेबाजी की। 

बता दें कि बीते ढाई वर्ष से काशीपुर में फ्लाई ओवर ब्रिज निर्माण कार्य चल रहा है। जिससे नगर में यातायात प्रभावित हो रहा है। और नगरवासियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। 

महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल ने कहा कि 19 वर्ष में नगर में एक विकास कार्य भाजपा सरकार ने शुरू किया था। लेकिन लेटलतीफी के चलते यह नगरवासियों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक चीमा होश में आओ और भाजपा सरकार मुर्दाबाद के नारों के साथ जमकर अपना आक्रोश जताया।

प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस नेताओं में पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश मेहरोत्रा,मनोज जोशी महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती उमा वात्सल्य, श्रीमती मुक्ता सिंह, रोशनी बेगम, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, विमल गुड़िया, अरूण चौहान, मुशर्रफ हुसैन, रवि ढींगरा, विकल्प गुड़िया, जयसिंह गौतम, महेन्द्र बेदी, सुभाष पाल समेत तमाम लोग शामिल थे।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

उत्तराखंड: हाईकोर्ट ने किए बड़े पैमाने पर तबादले, स्कंद कुमार त्यागी बने यूएस नगर के जिला एवं सेशन जज

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (24 अप्रैल, 2024) पूरे देश में लोकसभा चुनाव …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-